फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तब्लीगी जलसे से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
तब्लीगी जलसे से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, दो घायल
विज्ञापन


तावडू। नगर के बाईपास मार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को गंभीर हालत में अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मृतक युवक का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया तथा अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव शिकारपुर निवासी रोशन ने बताया कि 14 अप्रैल को वह और उसका चचेरा भाई आंसू तब्लीगी जलसे के लिए गांव झिवाणा जिला अलवर गए हुए थे। जलसे में उसका भतीजा नसीम व शम्मी भी गए हुए थे। रात करीब 7.30 बजे उसके दोनों भतीजे और वह बाइक पर वापस घर आ रहे थे। पीड़ित के मुताबिक वह अपनी बाइक पर उनके पीछे आ रहा था। जब वह तावडू बाईपास पर बावला चौक के करीब पहुंचा तो देखा कि उसके दोनों भतीजे नसीम व शम्मी गंभीर अवस्था में सड़क पर पडे़ हुए हैं। जबकि एक अन्य अज्ञात व्यक्ति भी घायल अवस्था में पड़ा हुआ है।। जिन्हें गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत के चलते नसीम व अज्ञात व्यक्ति को भिवाड़ी के के लिए रेफर कर दिया। गंभीर रूप से घायल नसीम ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जबकि उसके भतीजे शम्मी को चिकित्सकों ने नल्हड़ के लिए रेफर कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने के कारण यह हादसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें