फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुरः बॉर्डर पर फेंसिंग पार से फेंके हेरोइन के पैकेट, बीएसएफ ने दबोचा तस्कर, दूसरा फरार

Mon, 15 Apr 2019 04:53 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
सरहद पर पाक तस्करों से हेरोइन की डिलीवरी लेते एक तस्कर को बीएसएफ ने गिरफ्तार किया है, वहीं दूसरा तस्कर भागने में कामयाब हो गया। घटना फिरोजपुर बीएसएफ सेक्टर के अंतर्गत बीओपी एलएस वाला के पास रविवार रात की है।
विज्ञापन


बीएसएफ अधिकारियों के मुताबिक, बीओपी एलएस वाला के पास बीएसएफ बटालियन 29 के जवान रविवार रात फेंसिंग के साथ-साथ गश्त कर रहे थे। तभी जवानों ने पाकिस्तान की तरफ से दो तस्करों की गतिविधियां देखी, उसी समय फेंसिंग के इस तरफ दो भारतीय तस्करों को भी देखा गया।

दोनों तरफ तस्करों की गतिविधियों को देखकर जवान सतर्क हो गए। पाक तस्कर फेंसिंग के नजदीक पहुंचे और हेरोइन के पैकेट भारतीय सीमा में फेंकने लगे। बीएसएफ जवानों ने तस्करों को चेतावनी दी, तो पाक तस्कर अंधेरे में गेहूं की फसल में छिप गए। बीएसएफ जवानों ने पाक तस्करों पर फायरिंग की।
विज्ञापन


पाक तस्कर गेहूं की फसल और अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब हो गए। लेकिन जवानों ने भारतीय तस्कर कश्मीर सिंह पुत्र ठाकुर सिंह वासी ओल्ड बारेके को हेरोइन के दो पैकेट के साथ काबू कर लिया, जबकि उसका साथी भागने में कामयाब हो गया। पकड़े गए दो पैकेटों में एक किलो 690 ग्राम हेरोइन बताई जा रही है।

बीएसएफ के अधिकारी तस्कर कश्मीर सिंह से पूछताछ में जुटे हैं और उसके अन्य साथियों के बारे में जानकारी हासिल कर रहे हैं। बीएसएफ अधिकारियों के मुताबिक, जनवरी से लेकर अब तक पंजाब से सटे भारत-पाक बॉर्डर से लगभग 68 किलो 756 ग्राम हेरोइन पकड़ी जा चुकी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें