सड़क हादसे में एक की मौत
नूंह। जिले में सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने केस दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है। गोलपुरी गांव का नंबरदार जयचंद और गांव का वहीद बुधवार सुबह बाइक से नूंह अदालत आ रहे थे। नंबरदार जयचंद बाइक के पीछे बैठा था। जब नूंह-होडल रोड स्थित सालाहेड़ी मोड पर पहुंचे तो सामने से आ रही दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में वहीद व नंबरदार जयचंद घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से घायलों को मेडिकल कॉलेज नलहड़ पहुंचाया गया। यहां शाम को डाक्टरों ने नंबरदार जयचंद की गंभीर हालत को देखते हुए दिल्ली के लिए रेफर कर दिया, लेकिन दिल्ली जाते समय रास्ते में रात को जयचंद की मौत हो गई। जांच अधिकारी एसआई मलखान सिंह ने मामले की पुष्टि की है।