सड़क पार कर रहे प्लंबर को वाहन ने मारी टक्कर, मौत
नोएडा। सेक्टर-49 रेड लाइट के पास रविवार रात सड़क पार करते समय वाहन ने एक युवक को टक्कर मार दी। पुलिस ने उसे पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां हालत गंभीर होने पर उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया था। जहां इलाज के दौरान बुधवार को उसकी मौत हो गई है। उसकी पहचान मूलरूप से दरभंगा, बिहार निवासी महताब आलम के रूप में हुई है। कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही भाई की शिकायत पर केस भी दर्ज कर लिया है। महताब भंगेल में किराए पर रहकर प्लंबर का काम करता था। रविवार रात वह भंगेल से सेक्टर-37 की तरफ जा रहा था। रेड लाइट पर उतरकर सड़क पार कर रहा था। तभी अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया। ब्यूरो