फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ का आरोपी नाइजी िरश्यन अरेस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रा से छेड़छाड़ करने में नाइजीरियाई गिरफ्तार
विज्ञापन

नोएडा। सेक्टर-134 स्थित सोसायटी की लिफ्ट में छात्रा से छेड़छाड़ करने के आरोप में नाइजीरियाई इबेह इकेन्ना सेलेस्टाइन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ट्यूमर का इलाज कराने नोएडा आया था। बुधवार को आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा। थाना एक्सप्रेसवे इंस्पेक्टर हंसराज भदौरिया ने बताया कि सोमवार रात आरोपी ने सोसायटी की लिफ्ट में छात्रा से छेड़छाड़ की थी। छात्रा की तहरीर पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी पीड़िता की सोसायटी में किराए पर ही रहता था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की सूचना नाइजीरिया दूतावास को दे दी है। हालांकि अभी तक आरोपी का वीजा नहीं मिला है। दूतावास से जानकारी जुटाई जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें