फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टावर से चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीक ग्रुप के कारपोरेट टावर में चोरी
विज्ञापन

नोएडा। सेक्टर-67 स्थित प्रतीक बिल्डर के कारपोरेट टावर से चोरों ने एक एलसीडी और चांदी की प्लेट चोरी कर ली। वारदात के वक्त गार्ड वहीं सो रहा था। चोरों की भनक भी उसे नहीं लगी। पुलिस का कहना है कि बृहस्पतिवार रात को टावर के पिछले हिस्से में बनी खिड़की के जरिये दो नकाबपोश चोर बिल्डिंग के अंदर घुसे। बिल्डिंग में चार एलसीडी टीवी लगे हुए थे। गार्डों के जाग जाने के डर से चोर एक ही एलसीडी टीवी उतार पाए। साथ ही वहां पर रखी गई चांदी की एक प्लेट कमीज के अंदर डाल ली। इसके बाद बदमाश उसी रास्ते से फरार हो गए। शुक्रवार सुबह जब कंपनी का स्टाफ ड्यूटी पर पहुंचा तो चोरी का पता चला। क्षेत्राधिकारी द्वितीय राजीव कुमार सिंह का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज में चोर दिखाई दे रहे हैं। दोनों नकाबपोश हैं। सीसीटीवी से चोरों के बारे में कुछ जानकारी मिली है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें