फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांजा की तस्करी

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के लिए उपयोगी
विज्ञापन




दिल्ली से गांजा लाकर करते थे सप्लाई, चार धरे
नोएडा। कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस ने गांजा सप्लाई करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी दिल्ली व अन्य स्थानों से गांजा लेकर आते थे। इनकी पहचान मुसीर, लियाकत, दीपक उर्फ दीपू और अजय के रूप में हुई है। सभी सेक्टर-8, 9 की झुग्गियों में रहते हैं। प्रभारी निरीक्षक मनोज पंत ने बताया कि आरोपियों का नोएडा में बड़ा नेटवर्क था। इनका सरगना लियाकत है। मुशीर तैमूर नगर, दिल्ली से गांजा लाकर लियाकत को देता था। लियाकत विभिन्न इलाकों में सप्लाई करता था। गांजा पहुंचाने का काम दीपक और अजय करते थे। पुड़िया बनाकर तस्करों, चोरों, लुटेरों और रिक्शा चालकों को बेचते थे। एक पुड़िया की कीमत 50 रुपये बताई गई है। मुशीर, दीपक और अजय शराब बेचने के मामले में भी जेल जा चुके हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें