फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेवात 3 बालेरो गाड़ी ने मारी टक्कर, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक सवार को कार ने मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन


फिरोजपुर झिरका।
गुलालता से साकरस गांव में शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे एक परिवार को बॉलेरो गाड़ी ने टक्कर मार दी, जिसमें एक नाबालिग लड़के की मौत हो गई। वहीं उसका भाई और पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपी ड्राइवर फरार बताया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम करवाकर शव पीड़ित परिजनों को सौंप दिया है।
पुलिस के अनुसार, पुन्हाना थाना अंतर्गत गांव गुलालता निवासी जमील अपने दो बेटों सलाउद्दीन एवं शाहिल और गांव के पूर्व सरपंच शरीफ के साथ 17 मार्च को साकरस गांव में अपनी रिश्तेदारी में शादी समारोह में आया था। चारों दो बाइकों पर सवार होकर रविवार सुबह वापस अपने गांव गुलालता जा रहे थे। बोड़ीकोड़ी-पुन्हाना रोड पर हवाई पट्टी के पास उन्होंने कुछ देर के लिए बाइक रोकी और उसी दौरान एक तेज रफ्तार बॉलेरो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे जमील, उसके बेटे सलाउद्दीन व शाहिल गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। सूचना मिलने पर घटनास्थल पर सब इंस्पेक्टर राजकुमार पहुंचे। उन्होंने तीनों घायलों को मांड़ीखेड़ा अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंभीर रूप से घायल शाहिल को डॉक्टरों ने नल्हड़ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया, जहां रास्ते में उसकी मौत हो गई। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी बॉलेरो चालक गाड़ी सहित फरार हो गया। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उसकी धरपकड़ की कोशिशें जारी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें