पंजाब के लिए
--------
अमृतसर निवासी युवक की संदिग्ध हालात में मौत
नोएडा। सेक्टर-26 निवासी युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह ग्रेटर नोएडा के एक विश्वविद्यालय में मेडिकल विभाग में काम करता था। कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस मामले की जांच कर रही है। मूलरूप से अमृतसर निवासी शकुल व्यास (24) सेक्टर-26 के बी ब्लॉक में छोटे भाई नकुल और दो युवकों के साथ रहता था। शकुल कुछ महीनों से बीमार था। शनिवार सुबह करीब 6 बजे शकुल बेहोशी की हालत में बाथरूम के पास फर्श पर पड़ा था। उसे कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां मृत घोषित कर दिया गया। ब्यूरो