दिल्ली, अलीगढ़ समेत अन्य के लिए
----------------------------
सुप्रीम कोर्ट के डिप्टी एडवोकेट जनरल का बेटा लापता
नोएडा। सुप्रीम कोर्ट के डिप्टी एडवोकेट जनरल यज्ञदेव शर्मा का 26 वर्षीय बेटा लापता हो गया है। उसके मोबाइल की अंतिम लोकेशन नोएडा के सेक्टर-10 आई थी। पिता शनिवार को कोतवाली सेक्टर-20 पहुंचे और पुलिस से मदद मांगी। डिप्टी एडवोकेट जनरल के तीन बच्चे है। सबसे छोटा बेटा सौरभ शर्मा (26) पिछले दिनों अलीगढ़ स्थित पैतृक घर गया हुआ था। वह 6 दिसंबर की सुबह साढ़े पांच बजे अलीगढ़ से मयूर विहार स्थित घर के लिए निकला था, लेकिन घर नहीं पहुंचा। जब उसकी मोबाइल लोकेशन की जांच की गई तो पता चला कि वह पहले दिलशाद गार्डन फिर 3 बजे झिलमिल मेट्रो स्टेशन पहुंचा था। शाम करीब 4 बजे लास्ट लोकेशन सेक्टर-10 नोएडा की आई। अगले दिन तक मोबाइल चालू रहा, लेकिन उसके बाद से बंद है। इसके बाद जीटीबी एंक्लेव दिलशाद गार्डन में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। ब्यूरो