फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजे बजाने को लेकर हुए झगड़े में दो युवकों को मारी गोली, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
डीजे बंद करने पर झगड़ा
विज्ञापन

दो युवकों को मारी गोली
- डीजे लगवाने वाले के भाई ने चलाई गोली, तीन गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पालम इलाके में कुआं पूजन कार्यक्रम में डीजे बंद कराने पर हुए झगड़े में एक पक्ष ने शैंकी भारद्वाज (23) व तुषार (16) को गोली मार दी। मारपीट में एक अन्य युवक घायल हुआ है। गोली लगने से घायल दोनों युवक निजी अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनकी हालत नाजुक है
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, बड़ियाल मोहल्ला निवासी महेश शर्मा की पोती का रविवार को कुआं पूजन था। बाटा चौक स्थित कच्ची चौपाल पर डीजे लगवाया गया था। अक्षय डीजे बजा रहा था। रात करीब दस बजे डीजे बंद कर दिया गया। इस पर वहां डांस कर रहे मोहित ने आपत्ति की। इसे लेकर मोहित और अक्षय में कहासुनी हो गई। डीजे मोनू नाम के युवक ने लगवाया था। अक्षय ने मोनू को वहां बुला लिया। मोहित ने अपने दो दोस्तों शैंकी व तुषार को बुला लिया। तीनों ने मिलकर मोनू की जमकर पिटाई कर दी। मोनू के सिर में गंभीर चोट लगी। मोनू ने अपने भाई साध नगर निवासी संजय शर्मा को बुला लिया। दोस्तों के साथ आए संजय शर्मा ने फायरिंग कर दी। शैंकी और तुषार को छाती पर गोली लगी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शैंकी व तुषार को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस नेे आरोपी मोनू, अक्षय और आशीष को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें