फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

म हिला ने कराया बच्चो के अपहरण का मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद के लिए
विज्ञापन

--------------
हेडिंग: पति समेत 25 ससुरालियों पर कराया मामला दर्ज
महिला ने लगाया है दो बच्चों के अपहरण व लूटपाट का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। अदालत के आदेश पर सेक्टर-39 कोतवाली पुलिस ने पति सहित ससुराल पक्ष के 25 लोगों के खिलाफ दो बच्चों के अपहरण और लूटपाट का मामला दर्ज किया है।
सदरपुर निवासी आरती की 2015 में फरीदाबाद निवासी सुमित से शादी हुई थी। आरोप है कि एक साल बाद ही आरती का उत्पीड़न शुरू कर दिया गया। परेशान होकर 2018 में बदरपुर दिल्ली में उसने दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज करा दी। इसके आरती महिला आयोग भी चली गई। 18 मई को वह महिला आयोग में सुनवाई के लिए सदरपुर स्थित घर से निकली थी। इस बीच कुछ लोग उसके दोनों बच्चों और घर में रखे 42 हजार रुपये ले गए। सभी आरोपी नकाबपोश थे। विरोध करने पर उसके भाई और बहन से मारपीट भी की गई। किसी तरह से एक आरोपी का नकाब खुल गया। उसकी बहन ने देखा कि वह सुमित था। तभी से ससुराल वालों ने दोनों बच्चाें को बंधक बनाकर रखा है। थाना सेक्टर-39 के इंस्पेक्टर प्रशांत कपिल ने बताया कि अदालत के आदेश पर पति सहित ससुराल पक्ष के 25 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें