फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबारी की कार से लाइसेंसी पिस्टल और 25 हजार उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
कारोबारी की कार से लाइसेंसी पिस्टल व 25 हजार उड़ाए
विज्ञापन

नटों की मढ़ैया के पास हुई वारदात, चालक ने तीन पर जताया शक, हिरासत में आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। कासना कोतवाली क्षेत्र के नटों की मढ़ैया के पास शनिवार शाम चोरों ने कारोबारी की कार से बैग उड़ा लिया। बैग में 25 हजार रुपये, लाइसेंसी पिस्टल और जरूरी दस्तावेज थे। चालक के शक के आधार पर कारोबारी ने तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। कासना कोतवाली पुलिस तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

नोएडा के सेक्टर-35 निवासी संजय राजपूत की ग्रेटर नोएडा के साइट-5 में फैक्ट्री है। वह शनिवार शाम फरीदाबाद से ग्रेटर नोएडा अपनी फैक्ट्री जा रहे थे। कारोबारी को टायर में हवा कम लगी। जैसे ही वह नटों की मढ़ैया पुलिया के पास पहुंचे तो पता चला कि कार का टायर पंचर है। वह स्टेपनी बदलवा रहे थे। तभी किसी का फोन आने पर उन्होंने फैक्ट्री से दूसरी गाड़ी मंगाई और चालक को छोड़कर चले गए। टायर लगाकर चालक कुछ दूर चला ही था, तभी टायर दोबारा पंचर हो गया। इसी दौरान चालक ने देखा तो पिछली सीट पर रखा संजय राजपूत का बैग गायब था। उसने कारोबारी को सूचना दी। कासना कोतवाली प्रभारी अजय कुमार का कहना है कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें