फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

94 हजार निकाले

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

रिटायर्ड कर्नल का चेक चोरी कर खाते से निकाले 94 हजार
नोएडा। सिक्योरिटी एजेंसी चलाने वाले एक रिटायर्ड कर्नल का चेक चोरी कर 94 हजार रुपये निकालने का मामला सामने आया है। कर्नल में अपने अकाउंटेंट पर चोरी का आरोप लगाया है। फिलहाल आरोपी नौकरी छोड़कर फरार है। कर्नल ने सेक्टर 20 कोतवाली में शिकायत दी है। जानकारी के मुताबिक, एमएस थापर सेक्टर 29 में परिवार के साथ रहते हैं। निठारी में उनकी एजेंसी है। आठ महीने पहले उन्होंने धनंजय चौधरी को बतौर अकाउंटेंट रखा था। थापा ने बताया कि बीते 16 से 21 अप्रैल तक वह परिवार के साथ बाहर गये थे। ऑफिस की अलमारी में साइन किया हुआ चेक रखा था। आरोप है कि धनंजय ने चेक चोरी कर उसमें 94 हजार की रकम भर ली। फिर अपने मित्र देवेंद्र का नाम भर कर उसके खाते में जमा कराकर भुना लिया। आरोपी निठारी में ही रहता था। निठारी पुलिस चौकी प्रभारी का कहना है कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें