फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में युवक की मौत, तीन लोग घायल

Mon, 06 Aug 2018 01:07 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
हादसे में युवक की मौत, तीन लोग घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फरेंदा (महराजगंज)। गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर परसा महंथ चौराहे के पास साइकिल व बाइक की टक्कर में संतकबीर नगर के एक युवक की मौत हो गई तथा तीन लोग घायल हो गए। यूूूपी 100 पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी बनकटी लाया गया, जहां हालत गंभीर देख घायलों को रेफर कर दिया गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने थे।
विज्ञापन


संतकबीर नगर जिले के बयारा निवासी रजत कुमार (27) गोरखपुर जनपद के सेमरा निवासी राजकुमार (28) को साथ लेकर सोनौली की तरफ रविवार को शाम करीब चार बजे से बाइक से जा रहे थे। अभी वह फरेंदा से आगे परसा महंथ चौराहे के समीप पहुंचे थे कि अचानक साइकिल पर सवार दो किशोर सामने आ गए। इससे बाइक व साइकिल की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में साइकिल पर सवार अमन (14) व अभय (13) को भी गंभीर चोटें आईं। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने यूपी 100 पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले गई। जहां पर रजत कुमार को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों में साइकिल सवार अभय की गंभीर हालत देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मृतक की पहचान काफी देर तक नहीं हो पाई थी। हालांकि बाद में पॉकेट में मिले आधार कार्ड के आधार पर युवक की पहचान हो गई। घायल दोनों युवकों का मोबाइल भी गायब होने के कारण घर पर सूचना देने में काफी परेशानी हो रही थी। बाइक पर सवार एक अन्य युवक राजकुमार ने बताया कि वह दोनों लोग गोरखपुर के आवास विकास परिषद कार्यालय में काम करते हैं। उसका कहना था कि रजत हेलमेट पहने होता तो उसकी जान बच सकती थी। उधर, घटना की सूचना पाकर तहसीलदार अशोक कुमार गुप्ता भी मौके पर पहुंच गए। इस संबंध में एसओ सत्येंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को अस्पताल ले गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें