यूपी के अन्य संस्करणों के ध्यानार्थ
अखिलेश यादव पर अभद्र टिप्पणी की जांच तेज
नोएडा। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी की है। सपा के गौतमबुद्ध नगर जिलाध्यक्ष ने वीर सिंह यादव ने आरोपी पंकज शर्मा के खिलाफ एसपी क्राइम से लिखित में शिकायत की थी। मामले में अधिकारियों ने जांच तेज कर दी है। जिलाध्यक्ष ने ने बताया कि आरोपित फेसबुक पर काफी दिन से अभद्र टिप्पणी कर रहा है। आरोपित का फेसबुक अकाउंट पंकज शर्मा के नाम से बनाया गया है। वह सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ फेसबुक पर गाली गलौच के साथ ही उल्टी सीधी बातें लिख रहा है। एसपी क्राइम अशोक कुमार ने बताया कि साइबर सेल के अधिकारी शिकायत की जांच कर रहे हैं। मामले में जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ब्यूरो