फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रॉड से हमला कर दंपति को किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान दंपती पर रॉड से हमला, पति जख्मी
विज्ञापन

रबूपुरा। कोतवाली के गांव उडरावली के जंगल में मामूली बात को लेकर एक किसान दंपती पर हमले का मामला सामने आया है। सिर में रॉड लगने से किसान गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर पिता, पुत्र व एक महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, गांव आछेपुर की रहने वाली पीड़ित अंगुरी देवी ने शिकायत में बताया है कि वह मंगलवार देश शाम पति शीशपाल के साथ उडरावली गांव के पास खेतों में काम कर रही थी। आरोप है कि उसी गांव के रहने वाला प्रवेश अपने पिता सुरेश व एक महिला बबिता के साथ पहुंचा। इस दौरान तीनों ने गाली गलौज शुरू कर दी। शीशपाल के विरोध पर तीनों ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया। ब्यूरो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें