फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन भू-माफिया और तीन बदमाशों पर लगाया गैंगस्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर, दिल्ली के लिए
विज्ञापन

-----------------
हेडिंग: तीन भूमाफिया और तीन बदमाशों पर लगाया गैंगस्टर एक्ट
एसएसपी की रिपोर्ट पर जिलाधिकारी ने की कार्रवाई
एटीएम कैश वैन से 40 लाख लूट आरोपी भी हैं शामिल
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। जिलाधिकारी ने मंगलवार को तीन भूमाफिया और तीन बदमाशों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की है। तीनों बदमाश नोएडा में कैश वैन से 40 लाख रुपये लूट की घटना के आरोपी हैं। वहीं, तीन भूमाफिया ने हिंडन के डूब क्षेत्र में कॉलोनी काटी थी। जल्द ही कुछ और बदमाश व भूमाफिया पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई होगी।
जिला अधिकारी बीएन सिंह ने बताया कि नोएडा में एसबीआई के एटीएम में कैश वैन 40 लाख रुपये डालने पहुंची थी तभी बदमाशों ने रुपये लूट लिए। बाइक गिरने के कारण गिरोह के सदस्य नन्हे को 11.65 लाख रुपये और चार हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया था। 3 मार्च को गिरोह सरगना गजेंद्र को साथी अनिल के साथ गिरफ्तार किया गया। इनके पास से एटीएम लूट के 4.40 लाख रुपये बरामद किए गए। गिरोह के अपराध से जनता में भय व आतंक का माहौल हैं। ऐसे में बदमाश गजेंद्र निवासी अट्टा असावर थाना गुलावठी जिला बुलंदशहर, नन्हे निवासी ग्राम मोहल्ला पाठक कस्बा व थाना जहांगीराबाद जिला बुलंदशहर और अनिल निवासी ग्राम मुमरेजपुर थाना अहमदगढ़ जिला बुलंदशहर पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, प्रशासन ने भूमाफिया पर भी कार्रवाई की है। डीएम ने बताया कि एसएसपी की रिपोर्ट पर प्रमोद गिरी निवासी बापरोला नई दिल्ली, अवधेश राय निवासी डी-224 सेक्टर-9 नोएडा, संजीव निवासी डी-50 लक्ष्मी पार्क नांगलोई नई दिल्ली पर गैंगस्टर एक्ट लगाया है। तीनों डूब क्षेत्र में अवैध रूप से कॉलोनी विकसित कर जनता के साथ धोखाधड़ी कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें