फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राधिकरण कर्मचारी की हत्या के मामले में खुलासा नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मुख्यमंत्री से करेंगे आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
दादरी। एक माह पहले ग्रेनो प्राधिकरण में संविदा पर तैनात सुपरवाइजर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में अब तक पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। अब पीड़ित परिजन मुख्यमंत्री से मामले की शिकायत कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करेंगे। गांव लुहारली निवासी मोहित भाटी ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में संविदा पर सुपरवाइजर था। 27 नवंबर को ड्यूटी खत्म कर गांव लौटने के दौरान रास्ते में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने एक सप्ताह में हत्या का खुलासा करने का दावा किया था लेकिन हत्या करने का एक माह बीत जाने के बाद भी पुलिस हत्यारों को चिह्नित भी नहीं कर पाई है। वहीं प्रभारी निरीक्षक रामसेन सिंह का कहना है कि पुलिस टीम हत्यारों की तलाश में लगी है। जल्द ही गिरफतार कर लिया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें