हरियाणा के लिए उपयोगी
फर्जीवाड़ा कर जमीन बेचने का प्रयास, तीन दबोचे
रबूपुरा। कोतवाली क्षेत्र में फर्जी तरीके से लगभग एक करोड़ की जमीन बेचने के प्रयास का मामला सामने आया है। बैनामे के दौरान शक होने पर खरीदारों ने महिला समेत तीन लोगों को दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अन्य की तलाश में जुटी है। गांव भीकनपुर निवासी नितिन व राजकुमार निवासी म्याना ने बताया कि करौली बांगर माजरे की 11 बीघा जमीन का सौदा किया था। 13 लाख रुपया बयाना भी दिया था। शुक्रवार को जब बैनामा कराने जेवर पहुंचे। तो फर्जीवाड़े की आशंका हुई। उन्होंने जमीन की मालिक बनी महिला व उसके दो साथियों को दबोच लिया। पता चला कि महिला ततारपुर, भिवाड़ी, हरियाणा की रहने वाली है। उसने साथियों के साथ मिलकर जमीन की असली मालकिन करौली बांगर निवासी के नाम के फर्जी कागजात तैयार कराए थे। पुलिस जांच कर रही है। ब्यूरो