बेटी को युवक के साथ देख भड़के पिता, बेटी को पीटा
नोएडा। कोतवाली सेक्टर-39 निवासी युवती को पिता ने युवक के साथ देख लिया। इससे नाराज होकर पिता भड़क गए और बेटी की पिटाई कर दी। इसके बाद बेटी ने पिता की शिकायत पुलिस से कर दी। कोतवाली सेकटर-39 के प्रभारी निरीक्षक उदय प्रताप ने बताया कि इस तरह की शिकायत मिली है और जांच की जा रही है।
पिता ने नाबालिग बेटी से की अश्लील हरकत
नोएडा। कोतवाली सेक्टर-49 क्षेत्र में शराब के नशे में पिता ने 15 वर्षीय नाबालिग बेटी से अश्लील हरकत कर दी। बेटी ने किसी तरह से पिता के चंगुल से छूटकर पुलिस को फोन कर दी। कोतवाली सेक्टर-49 पुलिस ने आरोपित पिता को हिरासत में लिया है। ब्यूरो