नवविवाहिता के नाम पर बनाई फर्जी फेसबुक प्रोफाइल
- प्रोफाइल पर अपलोड की अश्लील तस्वीरें और कमेंट, रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। फेज-थ्री कोतवाली क्षेत्र के मामूरा निवासी नवविवाहिता ने एक युवक के खिलाफ कोतवाली में शिकायत दी है। पीड़िता का आरोप है कि युवक की ओर से उसके नाम फेसबुक पर प्रोफाइल बनाकर उसे बदनाम किया जा रहा है। आरोपी अपने दोस्तों को उसका मोबाइल नंबर भी देकर उसके पास कॉल कराकर परेशान कर रहा है।
रविवार को छिजारसी एक महिला फेज-थ्री कोतवाली पहुंची और छिजारसी निवासी एक युवक के खिलाफ आरोप लगाया कि उनकी फर्जी प्रोफाइल बनाकर फेसबुक पर उसे बदनाम कर रहा है। लोगों को जोड़कर अश्लील फोटो और कमेंट कर रहा है। यह काम आरोपी कई माह से कर रहा था इस तरह के फेसबुक पर पोस्ट डाल रहा है। इसकी जानकारी पहचान के लोगों ने महिला को दी तो तब उसे पता चल सका।
महिला का आरोप है कि युवक स्वयं व दोस्तों से कॉल कराकर अश्लील बातें कराता है और मैसेज भी भेजता है। कई बार आरोपी स्वयं ही लड़की की आवाज बनाकर युवकों से बात करता है और फिर नंबर देकर उसे परेशान कराता है। जिसके चलते लड़के उसको फोन करके परेशान करते हैं। पुलिस ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है और युवक पहले युवती का जानकार रहा है।