फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ता पूछा, 45 हजार लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
कार सवार बदमाशों ने रास्ता पूछने के बहाने रोककर लूटा
विज्ञापन

नोएडा। बदमाशों ने शादी का कार्ड दिखाकर मेडिकल स्टोर संचालक को रोक कर रास्ता पूछा, संचालक ने जैसे ही अपनी कार रोकी तो बदमाशों ने संचालक पर तमंचा तान दिया। बदमाशों ने उनसे 45 हजार रुपये नगद, घड़ी तथा सोने के कड़े व चेन लूट ली। बृहस्पतिवार रात को सेक्टर-51 में वारदात हुई। कोतवाली सेक्टर-49 पुलिस ने इस घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सेक्टर-51 में रहने वाले मेडिकल स्टोर के संचालक अनुज यादव बृहस्पतिवार रात को दुकान से अपनी फॉच्यूर्नर से घर जा रहे थे। घर के पास पहले से एक आईटेन कार खड़ी थी। अनुज की फॉच्यूर्नर घर के पास धीमी हुई तो कार के पास खड़े बदमाशों ने हाथ में शादी की कार्ड लेकर रुकने का इशारा किया। इसके बाद अनुज से दोनों रास्ता पूछने लगे। जैसे ही उन्होंने कार रोकी, कार का गेट खोलकर दोनों तरफ से बदमाश उनकी कार में घुस गए। पुलिस आसपास की कोठियों में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच में जुट गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें