मुठभेड़ में फरार बदमाश तमंचे सहित गिरफ्तार
दनकौर। कोतवाली पुलिस ने बुधवार रात मुठभेड़ में फरार हुए बदमाश को बिलासपुर से गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, बुधवार रात बिलासपुर के नजदीक से पुलिस ने फिरोज को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था। फिरोज के पैर में गोली लगी थी। जबकि उसका साथी आरिफ निवासी सलेमपुर गुर्जर फरार हो गया था। आरिफ पर हरियाणा और दनकौर में जानलेवा हमले समेत कई धाराओं में केस भी दर्ज हैं। इस बारे में कोतवाली प्रभारी राजपाल तोमर ने बताया कि आरिफ को तमंचे समेत गिरफ्तार किया गया है। ब्यूरो