फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकदी-जेवर से भरा बैग झपटा

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम के ध्यानार्थ
विज्ञापन


10 लाख की नकदी-गहनों से भरा बैग झपटा
नई दिल्ली। देशबंधु गुप्ता रोड इलाके में स्कूटी सवार बदमाशों ने एक महिला से बैग झपट लिया। बैग में सात लाख रुपये और तीन लाख के गहने थे। महिला अपने पति के साथ गुरुग्राम से न्यू रोहतक रोड स्थित मंदिर में दर्शन करने आई थी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, कविता खुराना पति अशोक खुराना के साथ गुरुग्राम के सेक्टर-चार में रहती है। वह रविवार को पति के साथ कार से न्यू रोहतक रोड स्थित सांवली मूर्ति मंदिर आई थी। मंदिर में दर्शन करने के बाद वह गफ्फार मार्केट में खरीददारी करने आई, जहां से वापस न्यू रोहतक रोड पहुंची। पति पार्किंग में खड़ी कार को लाने चला गया, जबकि कविता उनका इंतजार कर रही थी। इसी दौरान स्कूटी सवार दो युवक उसके पास आए और बैग झपटकर फरार हो गए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें