फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 वाहन मालिकों व ट्रांसपोर्टर पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

13 वाहन मालिकों व ट्रांसपोर्टर पर केस
नोएडा। कोतवाली सेक्टर-39 में 13 ट्रांसपोर्टर और वाहन मालिकों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर यातायात व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए डीएम के निर्देश पर अवैध बस स्टॉप बनाकर यात्रियों को बैठाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। निजी ट्रांसपोर्ट संचालक दिल्ली से लखनऊ, गोरखपुर, कानपुर व अन्य शहरों के बसें चलवा रहे हैं। प्राइवेट बस चालक व परिचालक मनमाने तरीके से लिए सवारी को बिठा लेते हैं। खासकर एक्सप्रेसवे पर काफी मनमानी करते हैं। पुलिस ने वाहन मालिक जय उमर मिश्रा, भारत उपाध्याय, जितेंद्र उपाध्याय, अंकुश अग्रवाल, चरण सिंह, रजनी राय सहित सफर एक्सप्रेस प्रा. लि, उपाध्याय टूरिस्ट बस सर्विस, सीयूआरजे टूर एंड ट्रैवल, केसी जैन ट्रैवल्स के खिलाफ केस दर्ज किया है। इनकी वजह से दिन ढलते ही रात तक एक्सप्रेसवे पर जाम की स्थिति रहती है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें