फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व पत्नी व बेटे सहेत 6 के खिलाफ हत्या के प्रयास का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़ के ध्यानार्थ
विज्ञापन

--

पूर्व पत्नी व बेटे समेत 6 के खिलाफ हत्या के प्रयास का आरोप
जेवर। बुधवार को गोली लगने से घायल रिटायर्ड फौजी ने पूर्व पत्नी और बेटे समेत छह लोगों के खिलाफ जेवर कोतवाली में तहरीर दी है। पीड़ित के मुताबिक आरोपियों में एक यूपी पुलिस का सब इंस्पेक्टर है। रिटायर्ड फौजी ने पुलिस से परिवार के लिए सुरक्षा लिए की मांग की है। कस्बे के मंगरोली रोड निवासी रिटायर्ड फौजी व पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर श्याम सिंह निर्मल ने जेवर कोतवाली पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सेना में अधीक्षक रोड व भवन के पद पर तैनाती के दौरान उन्होंने 1984 में जुगेंद्र कौर निवासी अलीगढ़ से प्रेम विवाह किया था। जब वह वापस ड्यूटी पर चले गए तो गांव नगलाछीतर निवासी चचेरे भाई ने उनकी पत्नी को प्रेम जाल में फंसा लिया। 1990 में उन्होंने तलाक ले लिया। इसी दौरान उनकी पत्नी ने एक पुत्र को जन्म दिया। आरोप है कि वह अब अपराधी किस्म के लोगों के साथ रहने लगा है। आरोप है कि उनका बेटा पहले भी उनको धमका कर रुपये ऐंठ चुका है। हमले से एक सप्ताह पहले पीड़ित से दो युवक मिले थे आरोप है कि 6 मार्च को उनके पास दो युवक आये और उन पर गोली चला दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जेवर कोतवाली प्रभारी सुरेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें