फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज की बस ने युवक को कुचला

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक के ध्यानार्थ (रोडवेज की बस ने युवक को कुचला, मौत)
विज्ञापन

हरियाणा के ध्यानार्थ (शराब तस्करों की कार दुर्घटनाग्रस्त, तीन जख्मी)


रोडवेज की बस ने युवक को कुचला, मौत
नई दिल्ली। तिमारपुर में हरियाणा रोडवेज की बस ने युवक को कुचल दिया। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। मरने वाले की पहचान वजीराबाद निवासी ज्ञानचंद गुप्ता (33) के रूप में हुई। घटना सोमवार दोपहर तीन बजे की है। ज्ञानचंद गुप्ता गोपालपुर ट्रैफिक लाइट पर सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार बस ने उसे टक्कर मार दी। चालक बस को लेकर भागने की कोशिश करने लगा। लोगों ने बस का पीछा कर चालक को दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी की पहचान रोहतक निवासी अजीत के रूप में हुई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। ब्यूरो



शराब तस्करों की कार दुर्घटनाग्रस्त, तीन जख्मी
नई दिल्ली। नरेला में रविवार रात शराब तस्करों की कार दीवार से टकरा गई। हादसे में कार सवार तीन युवक जख्मी हो गए। तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस को कार से काफी मात्रा में शराब मिली। पुलिस ने तीनों युवकों को तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवकों की पहचान साहिल, सुनील और प्रदीप के रूप में हुई है। तीनों हरियाणा के रहने वाले हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह हरियाणा से शराब लाकर दिल्ली में अवैध रूप से बेचने वाले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



युवक ने फांसी लगाई
नई दिल्ली। जहांगीरपुरी में सोमवार सुबह एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है। मरने वाले की शिनाख्त गगन के रूप में हुई है। वह परिवार वालों के साथ ई-ब्लॉक जहांगीरपुरी में रहता था। सोमवार को परिवार वालों ने उसे कमरे में पंखे से लटका हुआ देखा। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें