तमंचे के बल पर दुष्कर्म का आरोप, मौके से फरार
तावडू। उपमंडल के एक गांव में तमंचे के बल पर युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता के बयान पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
पीड़िता ने बताया कि वह अपने प्लॉट में मवेशियों को पानी पिलाने गई हुई थी। आरोप है कि उसी दौरान प्लॉट के पास रहने वाला आरोपी वहां आ गया और अश्लील हरकतें करने लगा। विरोध करने पर उसे तमंचे के बल पर जबरन मकान में उठाकर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने मकान से बाहर निकलते हुए शोर मनाया। शोर सुनकर उसके भाई मौके पर पहुंचे। जिन्होंने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी पिटाई की। मारपीट के दौरान आरोपी का तमंचा वहीं गिर गया और वह भाग निकला। पुलिस ने आरोपी जाकिर उर्फ नेक्की थाना तावडू के विरुद्घ दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी शोभा रानी ने बताया कि आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।