फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6. पुलिस ने मोबाईल एवं चेन स्नेचिंग के आरोपी को दबोचा।

विज्ञापन
विज्ञापन
झपटमार रंगे हाथों पकड़ा गया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर झिरका।
पुलिस ने मोबाइल एवं चेन झपटमारी के एक आरोपी को पकड़ा है। आरोपी पर विभिन्न पुलिस थानों में चेन झपटमारी व चोरी करने के आठ मामले दर्ज हैं। उसको चार मामलों में अदालत ने उद्घोषित अपराधी घोषित किया हुआ है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार की शाम को बघौला गांव का सुभान खां पुलिस थाने के पास खड़ा था। उसके हाथ में मोबाइल था, जिसे अचानक एक युवक ने सुभान से छीन लिया और फरार हो गया। सुभान के शोर मचाने पर थाना प्रभारी रतनलाल एवं दो होमगार्ड झपटमार के पीछे दौडे़। उन्होंने उसको दबोच लिया। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम वसीम पुत्र वजीर निवासी बूबलहेड़ी बताया। थाना प्रभारी रतनलाल ने बताया कि वसीम को अदालत ने 2013 के केस नं. 314, 2014 के मुकदमा नं. 37 व 38 तथा 2015 के मुकदमा नं. 312 में उद्घोषित अपराधी घोषित किया हुआ है। उसके खिलाफ विभिन्न थानों में आठ केस दर्ज हैं। पुलिस थाना फिरोजपुर झिरका में पांच, नूंह, बल्लभगढ़, पुन्हाना में एक-एक मामला दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें