फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी से पहले छह लोगों ने पत्नी के साथ किया रेप

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी से पूर्व पत्नी के साथ हुए दुष्कर्म की पति ने की शिकायत
विज्ञापन

नोएडा। एक व्यक्ति ने शादी से पहले अपनी पत्नी के साथ छह लोगों द्वारा दुष्कर्म किए जाने की शिकायत की है। उसने कहा है कि उस वक्त वह नाबालिग थी और लोकलाज के डर से घर वालों ने कानूनी कार्रवाई नहीं की थी। उधर, दिल्ली के एक व्यक्ति ने यूपी पुलिस को ट्वीट किया है कि शिकायतकर्ता को नाबालिग से शादी करने के आरोप में गिरफ्तार किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

24 वर्षीय शिकायतकर्ता ने बताया कि एक साल पहले उसकी नोएडा के एक गांव में रहने वाली लड़की से परिजन की मर्जी से शादी हुई थी। उस वक्त युवती केपरिजनों ने उसे बालिग बताया था। युवक का कहना है कि कुछ दिन पहले उसकी पत्नी ने बताया कि हरौला गांव में उसके पड़ोस में रहने वाले छह लोगों ने शादी के पहले उससे एक साल तक रेप किया था। उसने इस बारे में एक बार अपने माता-पिता को बताया था, लेकिन लोकलाज के डर से उन्होंने पुलिस से शिकायत नहीं की। इसके बाद युवती के माता-पिता ने उसकी तुरंत शादी करा दी। शिकायतकर्ता के अनुसार उसने थाना सेक्टर-20 में शिकायत दी लेकिन उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। उलटे पुलिस उसे ही नाबालिग से शादी के आरोप में गिरफ्तार करने की धमकी दे रही है। शिकायतकर्ता केअनुसार पत्नी को इंसाफ दिलाने के लिए वह गिरफ्तार होने को भी तैयार है। वहीं थाना सेक्टर-20 पुलिस ने ट्विटर पर ऐसी कोई शिकायत मिलने से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें