फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला असिस्टेंट प्रोफेसर ने की खुदकुशी की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर के ध्यानार्थ---
विज्ञापन


महिला असिस्टेंट प्रोफेसर ने की खुदकुशी की कोशिश, हालत गंभीर
कॉलेज के हॉस्टल में लगाया फंदा, युवक के शोर मचाने पर बचाया
पति से मोबाइल पर बात करते समय हुए विवाद की मिल रही है जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क कोतवाली क्षेत्र स्थित एक हॉस्टल के कमरे में महिला असिस्टेंट प्रोफेसर ने खुदकुशी की कोशिश की। महिला ने हॉस्टल में फंदा लगा लिया] लेकिन एक युवक ने महिला को देखकर शोर मचा दिया। जिससे उसे फंदे से उतारकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला की हालत चिंताजनक बताई गई है। सूत्रों का कहना है कि महिला ने अपने पति से फोन पर बातचीत के दौरान हुए विवाद के बाद आत्मघाती कदम उठाया है। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक मूलरूप से कुशीनगर निवासी महिला नॉलेज पार्क स्थित एक इंस्टीट्यूट में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर तैनात है। महिला इंस्टीट्यूट के ही हॉस्टल में रहती हैं। उसका विवाह तीन साल पहले मध्यप्रदेश के युवक से हुआ था। महिला के पति इन दिनों मैसूर में रहकर किसी कोर्स की तैयारी कर रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि महिला की रविवार दोपहर अपने पति से फोन पर किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इससे क्षुब्ध होकर महिला खुदकुशी के लिए फंदे पर लटक गई। कमरे की खिड़की से एक युवक ने महिला को लटकते हुए देख लिया। युवक के शोर मचाने पर लोग जमा हो गए और महिला को फंदे से उताकर अस्पताल ले गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के पति व अन्य परिजनों को सूचना दे दी है।
विज्ञापन


वर्जन-
महिला अस्पताल में भर्ती है। उसके बयान नहीं हो सके हैं, उसकी हालत अभी चिंताजनक है। परिजनों को सूचना देकर मामले की जांच की जा रही है।
- अरविंद पाठक, नॉलेज पार्क थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें