फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

200 रुपये का लालच दिखाकर हड़प लेते थे लैपटाप और सामान

Tue, 13 Nov 2018 05:58 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
गुलेल गैंग गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नोएडा सेक्टर-20 पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान जिस गुलेल गिरोह के बदमाशों को गिरफ्तार किया है, वह 200 रुपये का लालच देकर लोगों की गाड़ियों से चलते-चलते भी लैपटॉप व अन्य सामान चोरी कर लेते थे। यह काम उस समय करते थे जब आरोपियों को खड़ी कार से सामान न मिले। ऐसी स्थिति में आरोपी किसी भी कार चालक को शिकार बनाने के लिए कागजों के ऊपर-नीचे 100-100 रुपये के नोट लगाकर उसको लालच में फंसाकर सामान उड़ाकर ले जाते थे।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर मनोज पंत ने बताया कि सागर वाल्मीकि की शादी के कुछ दिन बाद ही पत्नी की मृत्यु हो गई थी और वह कई माह तक उसे लेकर परेशान रहा था। आर्थिक परेशानी के कारण उसने लैपटॉप व अन्य सामान चुराना शुरू कर दिया। इसके बाद उसने ठक-ठक गैंग बनाया। बदमाश साइकिल के पहियों में प्रयोग किए जाने वाले छर्रे का प्रयोग कर कारों के शीशे तोड़कर सामान चुरा लेते थे।

यह गैंग शाम को दिल्ली-नोएडा की मार्केट में जाकर वाहन तलाश करता था। किसी गाड़ी में बैग दिखाई दे, तो उसे निशाना बनाते थे। गुलेल से छर्रे मारकर शीशा तोड़ देते थे और आवाज भी नहीं आती थी। पुलिस ने बताया कि सागर 9 साल से इस तरह की वारदात कर रहा है और सबसे पहले उसने अपने पड़ोसी राहुल व सोनू को गिरोह में जोड़ा था। इसके बाद अजय व अमित, गिरेंद्र और प्रकाश को गिरोह में जोड़ा। फिर लेन-देन को लेकर उनसे बात बिगड़ गई और इसके बाद विक्की, दीपक और मनोज को साथ लेकर काम करने लगा।
विज्ञापन


वाहन चुराने वाले 4 बदमाश गिरफ्तार
नोएडा। एनसीआर में वाहन चोरी करने वाले गिरोह के 4 बदमाशों को पुलिस ने नोएडा के पेपर मिल चौराहे से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की दो बाइक और तमंचा बरामद किया है। थाना-20 इंस्पेक्टर मनोज पंत ने बताया कि आरोपी दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद में वाहन चोरी करते थे और दूरदराज के गांवों में जाकर या कबाड़ियों को बेच देते थे। आरोपियों की पहचान राशिद खां, अमर (अशोक नगर, दिल्ली), महेश (नोएडा सेक्टर-5 हरौला) और गौरव (अलीगढ़) के रूप में हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें