गाजियाबाद के लिए उपयोगी
खाते से निकले डेढ़ लाख रुपये
नोएडा। फेज थ्री कोतवाली क्षेत्र के सेक्टर-63 स्थित प्रिंटिंग प्रेस संचालक के खाते से डेढ़ लाख रुपये निकालने का मामला सामने आया है। पीड़ित को मेसेज के माध्यम से सूचना मिली। फेज-3 थाने में शिकायत दी गई है। पुलिस के मुताबिक, गाजियाबाद निवासी रोहित चतुर्वेदी सेक्टर-63 में प्रिंटिंग प्रेस चलाते हैं। बीते मंगलवार उनके मोबाइल पर बैंक से मेसेज आया। फिर 13 मेसेज आए। इन मेसेज के जरिये डेढ़ लाख रुपये निकाले जाने की जानकारी मिली। बैंक में फोन करने पर पता चला कि रुपये डेबिट कार्ड से निकाले गए हैं। जबकि डेबिट कार्ड उनकी जेब में ही। फिलहाल, साइबर सेल के पास मामले को भेज दिया गया है। जांच की जा रही है कि आखिर रुपये कैसे और कहां से निकाले गए हैं। ब्यूरो