फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक लाख का इनामी बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
एक लाख के इनामी बावरिया बदमाश को दबोचा
विज्ञापन

नोएडा। गोंडा में बैंक लूटने के बाद फरार हुए एक लाख के इनामी बावरिया बदमाश सूरज को यूपी एसटीएफ की नोएडा यूनिट ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। मंगलवार रात को उसे फेज टू इलाके के कुतुबपुर के पास से दबोचा गया। सूरज के पास से एक तमंचा, कारतूस व बाइक बरामद की गई है। रविवार को ही सूरज का चाचा एसटीएफ से मुठभेड़ में ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार हुआ था। उस समय सूरज भाग गया था।
एसटीएफ के क्षेत्राधिकारी राजकुमार मिश्र ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश की पहचान पटौदी, गुरुग्राम निवासी सूरज उर्फ राजेंद्र बावरिया के रूप में हुई है। इस पर एक लाख रुपये का इनाम है। बचपन में ही इसके माता पिता की मौत हो गई थी। इसके बाद ताऊ विजय सिंह उर्फ बिजुआ ने इसे पाला। सूरज का पूरा परिवार ही घुमंतू है और यूपी, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा में लूटपाट करता है। परिवार की महिलाएं भी स्नेचिंग व पर्स आदि लूटती हैं। वारदात के दौरान महिलाओं के बचाव के लिए पुरुष घटनास्थल के आसपास ही रहते हैं। वहीं, ये लोग अंधविश्वास में भी भरोसा रखते हैं। बिजुआ का समधी राजकुमार घटना से पहले उन्हें ताबीज बनाकर देता है, जिसके लिए उसे हिस्सा दिया जाता है। सूरज वर्ष 2017 से फरार चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोंडा में 50 लाख रुपये लूटे थे
गिरोह के साथ सूरज ने गोंडा में इलाहाबाद बैंक 50 लाख रुपये की लूट की थी। इसमें एक गार्ड की हत्या कर दी थी। इससे पहले गोंडा जाकर बैंक की रेकी की थी और वहीं किराए पर कमरा लिया था। 10 अक्तूबर 2017 को बैंक लूटा गया था। इसके बाद से ही सूरज की तलाश पुलिस कर रही थी। एसटीएफ की टीम भी लगी हुई थी। मंगलवार रात को सूरज के फेज टू इलाके में आने की जानकारी सामने आई। एसटीएफ की टीम ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें