गांजे की पैकिंग कर रहे नाबालिग समेत 4 धरे
नोएडा। सेक्टर-9 जेजे कॉलोनी में गांजा पैकिंग करने वालों का पर्दाफाश कर पुलिस ने एक नाबालिग समेत चार लोगों को पकड़ा है। इनके पास से 30 किलो गांजा, 24 हजार रुपये की नकदी और गांजा पैकिंग करने के उपकरण बरामद किए गए हैं। एसएसपी डॉ. अजयपाल शर्मा ने बताया कि मंगलवार रात को थाना सेक्टर-20 पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर-9 स्थित एक मकान में गांजे की पैकिंग हो रही है। पुलिस ने इस मकान में छापेमारी कर एक 13 वर्षीय नाबालिग समेत चार लोगों को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विजय पाठक, किशोर उर्फ लाला, पीयूष राजपूत के रूप में हुई है। ये सभी सेक्टर-9 के झुग्गी-झोपड़ी में रहते हैं। पुलिस ने तीन दिन पहले हेमा को जेल भेजा था। उसके ये तीन साथी स्थान बदलकर गांजे की पैकिंग कर रहे थे। ब्यूरो