फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के नीचे दबे महिला का शव जेसीबी से पुलिस ने निकलवाया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जमीन के नीचे दबे महिला का शव को जेसीबी से पुलिस ने निकलवाया
-पोस्टमार्टम के लिए भेजा मेडिकल कालेज
अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। राजीव नगर में आठ अगस्त को एक साल की बच्ची के मिलने के बाद पुलिस द्वारा शक के आधार पर की गई जांच में महिला की हत्या की बात सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके द्वारा बताई जगह की खुदाई करा मंगलवार को महिला का शव बरामद कर लिया। पुलिस ने शव को बरामद करने के बाद नूंह स्थित नल्लड़ मेडिकल कालेज में पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। काफी दिनों से मिट्टी के नीचे शव दबा होने के कारण खराब हो चुका है।
विज्ञापन

सदर थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि पति-पत्नी के बीच आए दिन होने वाले झगड़ों से छुटकारा पाने के चलते पृथला निवासी राहुल ने अपने चालक विष्णु के साथ मिलकर अपनी पत्नी को मौत के घाट उतराने की योजना बनाई। छह अगस्त को राहुल ने दिल्ली-मुंबई हाईस्पीड रेल कॉरिडोर के निकट जेसीबी मशीन चालक से कहा कि उनकी गाय की मौत हो गई है उसे दबाना है, जिसके लिए 12 फूट गहरा गड्ढ़ा खुदवाया था। इसके बाद आठ अगस्त को राहुल और विष्णु ने मिलकर योजना के अनुसार विमलेश की गोली मारकर हत्या कर दी और शव को चद्दर में गांठ बांधकर बाइक से उक्त खुदे हुए गड्ढ़े में ले जाकर दफना दिया। महिला की हत्या करने के बाद उसकी एक साल की बच्ची को राजीव नगर में संजय नामक व्यक्ति के घर छोड़ दिया गया था। जिसे आसपास के लोगों की सूचना मिलने पर पुलिस ने कब्जे में ले लिया तथा शक होने पर जांच शुरू की तो महिला की हत्या की बात सामने आई। जांच में हत्या की बात सामने आने पर पुलिस ने विष्णु व राहुल को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में दोनों आरोपियों ने सारा सच उगल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें