फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की धारदार हथियार से हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक की धारदार हथियार से हत्या
विज्ञापन

नई दिल्ली। गांधी नगर के पुराने सीलमपुर इलाके में एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त आसाब आलम (19) के रूप में हुई। शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने लूटपाट के लिए हत्या की बात से इंकार किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से कटिहार (बिहार) निवासी आसाब चचेरे भाई और चार दोस्तों के साथ गली नंबर-8, पुराने सीलमपुर में रहता था। आसाब दस दिन पूर्व ही काम के सिलसिले में दिल्ली आया था। यहां आकर उसने गांधी नगर की एक फैक्ट्री में काम शुरू कर दिया था। भाई व दोस्त भी इसी फैक्ट्री में काम करते हैं। शुक्रवार रात 8 बजे कुछ काम होने की बात कह आसाब दो घंटे पहले फैक्ट्री से कमरे पर आ गया था। इस बीच दस बजे भाई व दोस्त कमरे पर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि आसाब खून से लथपथ पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें