फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की हत्या की कोशिश में पति गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के ध्यानार्थ
विज्ञापन


पत्नी की हत्या की कोशिश में गिरफ्तार

ससुराल के लोग दहेज को लेकर करते थे परेशान
गाड़ी और दस लाख रुपये देने की कर रहे थे मांग

अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। कासना कोतवाली पुलिस ने दहेज उत्पीड़न और पत्नी की हत्या की कोशिश के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। आरोप है कि दहेज में गाड़ी व दस लाख रुपये नहीं देने पर महिला को कार से एकांत स्थान पर ले जाकर उसकी हत्या की कोशिश की गई। पुलिस पति, सास, ससुर, तीन ननद समेत छह पर केस दर्ज कर जांच कर रही है।
कोतवाली प्रभारी रामफल सिंह ने बताया कि खानपुर गांव निवासी सुभाष चंद सेक्टर पी-थ्री में रहते हैं। उन्होंने मई 2013 को बेटी दीपिका का विवाह करावल नगर (दिल्ली) निवासी रवींद्र से किया था। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग को लेकर दीपिका का उत्पीड़न करते थे। दीपिका से दहेज में दस लाख रुपये व एक कार की मांग कर रहेे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मांग पूरी न होने पर 1 नवंबर को आरोपी दीपिका को कार में बिठाकर पी-3 गोल चक्कर के पास एकांत स्थान पर ले गए और उसकी हत्या की कोशिश की। शोर सुनकर पहुंचे आसपास के लोगों को देखकर आरोपी पीड़िता को छोड़कर भाग गए। कोतवाली में शिकायत के बावजूद कार्रवाई न होने पर पीड़ित पक्ष ने एसएसपी से शिकायत की। एसएसपी के निर्देश पर मामला दर्ज कर आरोपी पति रवींद्र को गिरफ्तार किया गया है।



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें