फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ज चुकाने के लिए उड़ा लिये फार्मेसी स्टोर से 19.21 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्ज चुकाने के लिए फार्मेसी स्टोर से चुराए 19.21 लाख
विज्ञापन

- फार्मा कंपनी के पार्सल ब्वॉय ने रची साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार, एक की तलाश
पहाड़गंज के मोतिया खान इलाके से दुकान से उड़ा लिया था कैश से भरा लॉकर

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। फार्मा कंपनी के पार्सल ब्वॉय ने कर्ज चुकाने के लिए पहाड़गंज के एक फार्मेसी स्टोर में चोरी की योजना बनाई। उसने तीन साथियों के साथ मिलकर स्टोर से लॉकर समेत 19.21 लाख रुपये उड़ा लिए। पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत तीन को गिरफ्तार कर लिया। इनकी पहचान दिल्ली निवासी मुख्य आरोपी रमन भाटिया (37), बदायुं, यूपी निवासी नूरुल हसन उर्फ समीर उर्फ नूरा (19) और अमरोहा, यूपी निवासी सलमान (20) के रूप में हुई है। इनके पास से चोरी के 7.30 लाख रुपये, चोरी के माल से खरीदी गई आर-15 स्पोर्ट्स बाइक व एक कीमती फोन बरामद किया है। पुलिस को इनके एक अन्य साथी की तलाश है।
मध्य जिला पुलिस उपायुक्त मंदीप सिंह रणधावा ने बताया कि 26 नवंबर को बदमाशों ने मृणाल शेखर नामक शख्स के मोतिया खान स्थित फार्मेसी स्टोर से 19.21 लाख रुपये चोरी कर लिए थे। बदमाशों ने बालकनी का शीशा तोड़कर दुकान में रखा लॉकर उड़ा लिया। उसमें रुपये रखे हुए थे। बदमाशों ने दुकान की दराजों में रखे रुपये भी चोरी कर लिये। पहाडग़ंज थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। टेक्नीकल सर्विलांस व सीसीटीवी फुटेज से पुलिस ने एक आरोपी नूरुल हसन की पहचान की। बुधवार को आरोपी को बिहारी कॉलोनी, पूर्वी दिल्ली से दबोच लिया गया। बाद में उसकी निशानदेही पर सलमान और रमन को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे साजिश को अंजाम तक पहुंचाया
आरोपियों ने बताया कि चोरी की योजना रमन ने बनाई थी। रमन एक फार्मा कंपनी में पार्सल ब्वॉय की नौकरी करता था। इसके अलावा वह भोलानाथ नगर में अपना जिम भी चलाता था। उस पर भारी कर्जा था। रमन मृणाल के स्टोर पर दवाई लेकर जाता था। उसे पता था कि दुकान में मोटा माल रहता है। सलमान इलाके में ही सैलून चलाता था। उसकी दुकान पर रमन आता था। उसने अपनी योजना सलमान को बताई। बाद में कबाड़ी का काम करने वाले नूरुल व सब्जी बेचने वाले राजीव नामक शख्स को प्लान में शामिल किया गया। आरोपियों ने चोरी के लिए ऐसे दिन का चुनाव जिससे एक दिन पूर्व बैंक बंद होता है। ऐसे में दो दिनों का कैश दुकान में मौजूद था। योजना के तहत आरोपी ऑटो से मौके पर पहुंचे और कैश से भरा लॉकर उड़ाकर फरार हो गया। बाद में उसे काटकर रुपये निकाल लिये गए। पुलिस फरार आरोपी राजीव की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें