फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार हटाने के लिए कहा तो आरोपियों ने चला दी गोलियां...

विज्ञापन
विज्ञापन
कार हटाने के लिए कहा तो चला दीं गोलियां
विज्ञापन

- कापसहेड़ा इलाके में फॉर्म हाउस के बाहर शादी समारोह के दौरान वारदात
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के कापसहेड़ा इलाके में बुधवार रात महज कार हटाने के लिए कहने पर होंडा सिटी कार सवार ने एक परिवार की कार को पहले टक्कर मारी। बाद में विरोध करने पर कार से उतरे युवक ने परिवार को डराने के लिए हवा में कई गोलियां चलाकर फरार हो गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। खबर मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। पुलिस पीड़ित विक्रांत यादव नामक युवक से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक गोली चलने की वारदात दीवान फॉर्म हाउस के बाहर हुई। बुधवार रात को गुरुग्राम निवासी विक्रांत के परिवार के किसी सदस्य की यहां शादी थी। विक्रांत अपने परिवार के साथ कार से फॉर्म हाउस के गेट पर पहुंचा। वहां पहले से एक होंटा सिटी कार खड़ी हुई थी। विक्रांत ने हॉर्न बजाकर कार चालक से कार हटाने के लिए कहा। इस पर आगे खड़े होंडा सिटी कार सवार युवकों ने कार को बेक कर विक्रांत की कार को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

विक्रांत कार से उतरा तो कार चला रहा युवक भी कार से उतरा। विरोध करने पर आरोपी ने पिस्टल निकालकर हवा में कई राउंड गोलियां चलाई और मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें