फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीबीए का छात्र गांजा तस्करी में गिरफ्तार

Fri, 07 Dec 2018 12:26 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने गांजा तस्करी व बिक्री के आरोप में गलगोटिया विश्वविद्यालय के बीबीए प्रथम वर्ष के छात्र को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी अन्य छात्रों को छह माह से गांजे की पुड़िया बेच रहा था। जांच में पता चला कि कुछ अन्य छात्र भी इस गोरखधंधे में लिप्त हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

विज्ञापन


नॉलेज पार्क थाना प्रभारी अरविंद पाठक ने बताया कि क्षेत्र में गांजा आदि नशे की खेप बिक्री करने के लिए तस्करों व नशे के सौदागरों ने शिक्षण संस्थानों तक अपना जाल बिछा रखा है। छात्रों को नशे के चंगुल में फंसने से बचाने व गोरखधंधा चलाने वालों पर कार्रवाई के लिए पुलिस लगातार काम कर रही है।

मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक नॉलेज पार्क में गांजा बिक्री कर रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने युवक को 300 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान बीबीए प्रथम वर्ष के छात्र सहज त्यागी निवासी अलवर, राजस्थान के रूप में हुई है।
विज्ञापन


दो सौ रुपये में पांच ग्राम की पुड़िया
पुलिस का कहना है कि आरोपी नॉलेज पार्क क्षेत्र स्थित एक प्राइवेट हॉस्टल में रहता है और दो सौ रुपये में पांच ग्राम गांजे की पुड़िया बेचता है। वहीं पुड़िया बड़े तस्कर छात्र को सौ रुपये में बिक्री करते हैं। जांच में पता चला कि तस्करों ने मुनाफे का झांसा देकर छात्रों को गोरखधंधे में शामिल कर लिया है। बड़े तस्कर बिहार, नेपाल आदि क्षेत्रों से नशे की खेप लाते हैं। पुलिस बड़े तस्कर व अन्य लोगों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। एक माह पहले एमिटी के एक सुरक्षाकर्मी को भी गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें