फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक शाखा पर धांधली का आरोप, छह साल बाद भी भटक रहा पीड़ित

Fri, 07 Dec 2018 12:26 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
रबूपुरा। कस्बा स्थित एक बैंक शाखा में खाताधारक के खाते से वर्ष 2012 में लगभग 1.98 लाख रुपये धोखाधड़ी कर निकाल लिए गए थे। छह साल से भी अधिक समय से पीड़ित खाताधारक कार्रवाई की मांग को लेकर भटक रहा है, लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन


गांव रुस्तमपुर निवास सुनील का कहना है कि 19 मार्च 2012 को उसके खाते से एक ही दिन में दो बार 99-99 हजार रुपये की कटौती की गई। जब खाताधारक ने इस संबंध में जानकारी की, तो बताया गया कि लाइफ इंश्योरेंस के लिए 99 हजार रुपये की कटौती की गई है लेकिन दूसरी कटौती किस लिए की गई इसका कोई स्पष्ट जवाब आज तक नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें