फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निवेशकों से धोखाधड़ी में अर्थ गैलेरिया के निदेशक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
निवेशकों से धोखाधड़ी में अर्थ
विज्ञापन

गैलेरिया के निदेशक गिरफ्तार
द्वारका एक्सप्रेसवे स्थित कमर्शियल प्रोजेक्ट के नाम पर 72 निवेशकों से करोड़ों की ठगी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने निवेशकों से धोखाधड़ी के आरोप में अर्थ गैलेरिया के निदेशक अतुल गुप्ता को गिरफ्तार किया है। कंपनी पर आरोप है कि द्वारका एक्सप्रेसवे पर कमर्शियल प्रोजेक्ट के नाम पर उसने 72 निवेशकों से करोड़ों रुपये ठग लिये। निवेशकों ने कुछ माह पहले ही कंपनी के खिलाफ आर्थिक अपराध शाखा में शिकायत की थी। पुलिस ने पूछताछ कर अतुल गुप्ता को जेल भेज दिया है। इससे पूर्व, आर्थिक अपराध शाखा ने नोएडा स्थित लोटस 3 सी प्रोजेक्ट के तीन निदेशकों को गिरफ्तार किया था।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली-एनसीआर के 2500 निवेशकों से करोड़ों रुपये की ठगी में रियल एस्टेट कंपनी अर्थ इंफ्राटेक के चार निदेशकों अवधेश गोयल, विकास गुप्ता, रजनीश मित्तल और अतुल गुप्ता को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था। नई शिकायत मिलने के बाद 30 नवंबर को पुलिस ने अर्थ गैलेरिया के निदेशक अतुल गुप्ता को दोबारा गिरफ्तार किया। पुलिस ने अतुल से धोखाधड़ी में शामिल अन्य लोगों के बारे में पूछताछ की। जांच में पता चला कि कुछ आरोपी पहले से जेल में हैं।
विज्ञापन

नए मामले में अर्थ गैलेरिया कंपनी पर आरोप है कि उसने द्वारका एक्सप्रेसवे पर व्यवसायिक कांप्लैक्स के निर्माण की योजना बनाई और लोगों से करोड़ों रुपये निवेश कराए। इस प्रोजेक्ट के तहत वहां दुकानों, बैंक, फूड कोर्ट व रेस्टोरेंट का निर्माण होना था। कंपनी ने 2015 में निर्माण शुरू कर इसे 2018 तक पूरा करने का वादा किया था। निवेशकों से 90 फीसदी राशि वसूल कर ली गई थी, लेकिन कंपनी ने प्रोजेक्ट पूरा नहीं किया।
विज्ञापन


पांच प्रोजेक्ट के 400 निवेशकों ने की थी शिकायत
जांच में पता चला कि अर्थ इंफ्राटेक ने दिल्ली-एनसीआर में 11 प्रोजेक्ट शुरू किए थे। इससे पूर्व कंपनी के पांच प्रोजेक्ट में निवेश करने वाले 400 निवेशकों ने आर्थिक अपराध शाखा में धोखाधड़ी की शिकायत की। शाखा ने पांच मामले दर्ज किये थे। पुलिस ने पुराने मामले में निदेशकों की गिरफ्तारी के बाद कंपनी के 117 बैंक खातों को सील करा दिया था। कंपनी के निदेशकों की लग्जरी गाड़ी और प्रॉपर्टी भी जब्त की गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें