फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों में ठगी करने वाले ईरानी गैंग के तीन बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद के लिए भी उपयोगी
विज्ञापन


बैंकों में ठगी करने वाले
ईरानी गैंग के तीन धरे
- बैंक की सीसीटीवी फुटेज से पहचान के बाद कामयाबी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पश्चिम जिले के स्पेशल स्टाफ ने बैंकों में ठगी करने वाले अंतरराज्यीय ईरानी गैंग के तीन ठगों लोनी गाजियाबाद निवासी अब्दुल रज्जाक ,साहिबाबाद निवासी अब्बास अली और अली इस्लामी को गिरफ्तार किया है। इनकी गिरफ्तारी से धोखाधड़ी के पांच मामले सुलझे हैं।
जिला पुलिस उपायुक्त मोनिका भारद्वाज ने बताया कि सरगना अब्दुल रज्जाक को दिल्ली, मुंबई और कोलकाता पुलिस धोखाधड़ी के मामले में पहले भी गिरफ्तार कर चुकी है। अली इस्लामी को विवेक विहार और कालकाजी थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया था। गिरोह के सदस्य वारदात के बाद दूसरे शहर चले जाते थे। 15 नवंबर को ख्याला थाने में सुनील महतो ने ठगी की शिकायत दी थी। शिकायत में उसने बताया कि वह स्टेट बैंक की शाखा से 96 हजार रुपये निकालकर गिन रहा था। एक शख्स आया और कहा कि नोट नकली है। एक और युवक ने आकर यही बात कही। इसके बाद एक युवक नकली नोट तलाशने के लिए सुनील के हाथ से रुपये लेकर गिनती करने लगा। बाद में युवक सुनील को रुपये वापस कर चला गया। गिनती करने पर उसमें 42 हजार रुपये कम थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो इसमें ईरानी गैंग के शामिल होने का पता चला। स्पेशल स्टाफ में तैनात पुलिसकर्मियों ने ईरानी गैंग के बदमाशों पर निगरानी बढ़ा दी। 1 दिसंबर को पुलिस ने गुप्त सूचना पर तीनों आरोपियों को तिलक नगर स्थित एक मॉल से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें