फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक कारोबारी ने ईरानी दंपति पर दुकान से पौने दो लाख चुराने का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरी के मामले में विदेशी दंपती
विज्ञापन

को पकड़कर पुलिस को सौंपा
- कारोबारी का ईरानी दंपती पर दुकान से पौने दो लाख रुपये चुराने का आरोप
- पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की जांच में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। नबी करीम में एक बैग कारोबारी ने दुकान से पौने दो लाख रुपये चोरी करने के आरोप में ईरानी दंपती को पकड़कर पुलिस के हवाले किया है। कारोबारी का आरोप है कि पांच दिन पहले दंपती सिगरेट का धुआं उसके मुंह पर मारकर रुपये लेकर फरार हो गए था। कारोबारी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, केशवपुर निवासी सुमित मखीजा की नबी करीम इलाके के नीम वाला चौक पर बैग की दुकान है। उसने पुलिस को बताया कि 13 नवंबर की शाम उसकी दुकान पर पांच विदेशी दंपती आए थे। काफी देर तक सामान देखने के बाद एक दंपती ने बैग खरीदा और उसे पैक करवाया। उन लोगों ने 200 रुपये के दो नोट दिए और उसे दो हजार का नोट बताने लगे। कहासुनी के दौरान सुमित ने उन लोगों को गल्ले से निकालकर दो हजार के नोट दिखाए। गल्ले में उस समय एक लाख 62 हजार रुपये थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक शख्स ने गल्ले में रुपये देखने के बाद सिगरेट पीते हुए उसके मुंह पर धुआं फेंका। सुमित का दावा है कि धुआं लगने से वह पांच मिनट तक कुछ नहीं देख पाया। जब होश आया तो गल्ले से रुपये गायब थे। उसने आस-पड़ोस के दुकानदारों को इसकी जानकारी दी। 17 नवंबर को एक दुकानदार ने सुमित को फोन कर बताया कि उसके बताए हुलिए वाले दंपती सदर बाजार में घूम रहे हैं। सुमित दुकानदारों की मदद से दोनों को पकड़कर थाने ले आया। दोनों की पहचान ईरान निवासी कराज मेहरस्हर और उसकी पत्नी जाहरा बोल्हासिनी के रूप में हुई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें