महिला से चेन, ऑटो सवार से फोन लूटा
बाइक सवार दो बदमाशों ने की वारदात, पुलिस कर रही तलाश
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर-36 में शनिवार दोपहर ढाई बजे बाइक सवार दो बदमाशों ने महिला से चेन लूट ली। कासना कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है। सेक्टर-36 निवासी उर्मिला घरेलू सामान खरीदने एच्छर मार्केट जा रही थी। सेक्टर के गेट के बाहर निकलते ही बदमाशों ने चेन लूट ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल की, लेकिन बदमाशों का पता नहीं चला। पीड़िता ने तहरीर एच्छर चौकी में दी है। बदमाशों की तलाश जारी है।
वहीं, नॉलेज पार्क कोतवाली क्षेत्र के ईशान कॉलेज के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने ऑटो सवार व्यक्ति राजकुमार से मोबाइल लूट लिया। पीड़ित जगत फार्म जा रहा था। पीड़ित ने राहगीर की मदद से सूचना पुलिस को दी।
वर्जन :
दोनों मामले की जानकारी मिली है। पुलिस शिकायत लेकर कार्रवाई कर रही है। लूटपाट करने वाले बदमाशों की तलाश में टीमें लगी हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
निशांक शर्मा, सीओ प्रथम ग्रेटर नोएडा