फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में 22वीं मंजिल से गिरी महिला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
22वीं मंजिल से संदिग्ध
विज्ञापन

हालात में गिरी महिला, मौत
- ग्रेनो वेस्ट की ग्रीन आर्क सोसायटी में घटना
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की ग्रीन आर्क सोसायटी में सोमवार दोपहर एक महिला संदिग्ध हालात में 22वीं मंजिल से गिर गई। उसे घायलावस्था में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि महिला ने आत्महत्या की है।
पुलिस के मुताबिक, प्रियंका अपने माता-पिता के साथ नोएडा के सेक्टर 61 में रहती थी। सोमवार दोपहर वह अपनी एक मित्र के साथ सोसायटी में आई थी। प्रियंका की मित्र ब्यूटी पार्लर चलाती है और टावर-डी के 22वें फ्लोर पर स्थित फ्लैट में रहती है। वहां से दोपहर में प्रियंका नीचे गिर गई। उसके गिरने की आवाज सुनकर सोसायटी के लोग एकत्र हो गए। सोसायटी के कर्मचारियों ने उसे शाहबेरी गांव के वृंदावन अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना पर महिला के परिजन और पुलिस भी पहुंच गए। बिसरख कोतवाली प्रभारी अनिल शाही का कहना है कि महिला के परिजनों से पूछताछ में पता चला है कि वह तलाकशुदा थी। इसी कारण वह काफी तनाव में थी। इसी कारण उसने फ्लैट से कूदकर आत्महत्या की है। सोसायटी के लोग भी आत्महत्या की बात कह रहे हैं। मामले में किसी ने कोई शिकायत नहीं दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें