बुलंदशहर के लिए भी
55 पेटी अवैध शराब ले जा रहा युवक गिरफ्तार
दादरी। कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने अलग-अलग मामलों में 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। दो लोगों के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई है। पुलिस ने बताया कि जीटी रोड के गांव लुहारली के पास रविवार रात वाहनों की चेकिंग के दौरान सेंट्रो कार से आ रहे ओमी उर्फ ओमिंद्र निवासी सांवली सिकंद्राबाद को रोका गया। कार में रविंद्र व गौरव भी थे। पुलिस को देखकर रविंद्र व गौरव फरार हो गए। पुलिस ने ओमिंद्र को पकड़ लिया। तलाशी में सेंट्रो कार से 55 पेटी अवैध शराब पकड़ी गई। ओमी व फरार साथियों पर पहले से कोतवाली में मामले दर्ज हैं। उधर, नगर के पुराना कठैड़ा रोड पर मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर लूट की फिराक में घूम रहे गुलफाम, शहजाद, सुनील कुमार, शहजाद, पंकज छावड़ व सोनू को गिरफ्तार किया। उनसे एक तमंचा व दो चाकू बरामद हुए। मोहल्ला न्यादर गंज से शांति भंग करने के आरोप में दुष्यंत, फरमान, राहुल, अजय कुमार, नरेश कुमार को गिरफ्तार किया गया है। ब्यूरो