फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाचा ने भतीजी के साथ किया दुष्कर्म,चाचा गिरफ्तार,जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
भतीजी से दुष्कर्म में चाचा गिरफ्तार
विज्ञापन

नई दिल्ली। मध्य दिल्ली के हौजकाजी इलाके में एक शख्स ने अपनी 11 वर्षीय भतीजी से दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी ने डरा-धमकाकर मासूम को चुप रहने के लिए कहा। भतीजी गुमसुम रहने लगी। तीन दिन पहले मासूम ने मां को सारी बात बताई, तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने छानबीन के बाद दुष्कर्म और पॉक्सो की धारा में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट में पेश कर आरोपी को जेल भेज दिया गया। अगस्त में आरोपी ने दुष्कर्म किया था। ब्यूरो
विज्ञापन



मासूम के साथ दुष्कर्म की कोशिश
नई दिल्ली। सीमापुरी में रविवार रात को एक युवक ने पड़ोसी के घर में घुसकर सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। इस बीच मासूम की मां घर पहुंच गई। शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पॉक्सो व छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, मासूम परिवार के साथ ताहिरपुर में रहती है। माता-पिता मजदूरी करते हैं। रविवार को मासूम घर में अकेली थी। ब्यूरो
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें